फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: 260 ग्राम हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 10:03 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोगा। मोगा सिटी 1 पुलिस की टीम ने दो नशा तस्करों को 260 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सिटी 1 पुलिस पार्टी वीरवार को एमपी बस्ती लंडेके के पास गश्त कर रही थी। उसी समय दो युवक संदिग्ध हालत में दिखे जो पुलिस को देखकर भागने लगे। शक के आधार पर दोनों को काबू कर लिया गया। युवकों ने अपने नाम गगनदीप सिंह उर्फ गगी और आश नरेन उर्फ रवी निवासी बरनाला बताया। तलाशी में गगनदीप सिंह की जेब से 260 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी एक में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें