संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। मोगा के कोकरी वेहनीवाल में 27 नवंबर कुलदीप सिंह उर्फ लाडी नाम के एक व्यक्ति को उनके खेत में तेजधार हथियार से हमला करके किसी अज्ञात ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर अगले दिन धर्मकोट में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच करते हुए मामले को सुलझाया।
मृतक कुलदीप सिंह के बड़े भाई हरदीप सिंह ने ही अपने भाई का हत्या की थी। एसपीडी अजय राज सिंह ने बताया कि 27 नवंबर कुलदीप सिंह उर्फ लाडी नाम के एक व्यक्ति को उनके खेत में तेजधार हथियार से हमला करके किसी अज्ञात ने हत्या की थी। धर्मकोट पुलिस ने परिवार के बयान के आधार पर 28 नवंबर को धर्मकोट थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच करते हुए इसे सुलझाया। इस मामले में मोगा पुलिस ने काफी मेहनत की धर्मकोट पुलिस द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश दी और जांच में पता चला कि मृतक कुलदीप सिंह की हत्या उसके बड़े भाई हरदीप सिंह ने की थी। कुलदीप सिंह और हरदीप सिंह दो भाई हैं और 7 किले जमीन थी, हरदीप सारी जमीन हड़पना चाहता था, इस कारण उसने अपने भाई की हत्या कर दी। जांच के दौरान मृतक कुलदीप सिंह की मौसी के बेटे हरपिंदर सिंह पुत्र मुकंद सिंह निवासी भिंडर कला के बयान पर 8 दिसंबर को मुकदमे में हरदीप सिंह को आरोपी बनाया गया था। आरोपी द्वारा अपने भाई की हत्या के समय इस्तेमाल किया हथियार बरामद कर लिया गया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और पूछताछ के लिए दो दिन का रिमांड लिया गया।