फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: शरारती तत्वों ने तोड़ा बलिदान नायब सूबेदार ओंकार सिंह के यादगिरी गेट का नींव पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषद ने बलिदानी परिवार व गांव वासियों को साथ लेकर किया रोष-प्रदर्शन
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। बलिदान नायब सूबेदार ओंकार सिंह निवासी गांव नाजोवाल की याद में बनने जा रहे यादगिरी गेट के लिए रखे गए नींव पत्थर को शरारत तत्वों ने तोड़ दिया। इससे खफा बलिदानी के परिजनों, शहीद सैनिक परिवार सुरक्षा परिषद के सदस्यों तथा क्षेत्र के लोगों ने रोष-प्रदर्शन किया। परिषद द्वारा बलिदानी परिवार व गांव वासियों को साथ लेकर महासचिव कुंवर रविंद्र सिंह विक्की के अगवाई में रोष प्रदर्शन किया गया और घटना को अंजाम देने वाले शरारती तत्वों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

परिषद के महासचिव कुंवर रविंद्र विक्की ने कहा कि इस सारे घटनाक्रम की लिखित शिकायत शहीद परिवार द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वह पुलिस प्रशासन से अपील करते हैं कि शीघ्र ही दोषियों का पता लगाकर उन्हें कठोर दंड दिया जाए ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत न करे। इस अवसर पर राजपूत महासभा लोकसभा हलका गुरदासपुर के प्रधान कुंवर संतोख सिंह, शहीद की ताई निर्मला देवी, चाची नीलम देवी, बुआ राज कुमारी, फूफा ठाकुर ध्रुव सिंह, सरपंच जरनैल सिंह, नंबरदार जसवंत सिंह, कैप्टन बालकृष्ण, लाडी नाजोवाल, प्रदीप सिंह सैंडी, ठाकुर रणधीर सिंह ठाकुर पुर, नायक पूर्ण चंद, नायक नरेंद्र सिंह, शिव दर्शन सिंह, हरभजन सिंह, जोगराज, मोहन लाल,रघुबीर सिंह, प्रिंस, कर्ण सिंह, सुभाष सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें