संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। देर रात जालंधर के बूटा पिंड में दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने के बाद माहौल गरमा गया। मदद के लिए बुलाई पुलिस ने नशे में पीड़ितों पर लाठियां भांजी। मोहल्ला निवासियों का आरोप है कि एसएचओ ने शराब पी रखी थी। पुलिस अधिकारियों ने सभी आरोपों को नकारा है।
पुलिस का कहना है कि उन्हें सूचना मिली कि बूटा पिंड में दो पक्ष उलझ रहे हैं और ईंट-पत्थर चल रहे हैं। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचे। गलियों में जो लोग घरों से बाहर खड़े थे उन्हें घरों के अंदर जाने के लिए कहा, लेकिन लोग पुलिस के साथ ही उलझने लग पड़े। जो दो-तीन घायल लोग मिले उन्हें मेडिकल के लिए ले जाने की भी कोशिश की, लेकिन कोई जाने के लिए तैयार ही नहीं था।