फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत के बाद पठानकोट हाईवे जाम

Fri, 30 May 2014 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बिन्पाल्के में बीते दिनों गोली चलने से एक दलित व्यक्ति की मौत के मामले में बसपा और इलाके के लोग सड़कों पर उतर आए और पठानकोट नेशनल हाईवे जाम कर दिया। पीड़ित दलित परिवार के पक्ष में करतारपुर और आदमपुर के बसपा नेता डॉ. कमलदेव जंडू सिंगा, लोकसभा में जालंधर से बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ चुके सुखविंदर कोटली भी साथियों के समेत आए और दोपहर 12 से लेकर डेढ़ बजे तक नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



इस मौके पर कोटली ने कहा कि अब समय है कि दलित समाज को एकजुट होकर एक मंच पर आकर गुंडागर्दी के खिलाफ  आवाज उठानी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर नकेल डाली जा सके। सूचना मिलते ही एसपी (डी) हरकंवलप्रीत सिंह सिंह खख और डीएसपी करतारपुर रणजीत सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित लोगों को शांत किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि शनिवार सुबह नौ बजे तक आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा।


इसके बाद बसपा नेताओं की सहमति से पीड़ित परिवार के लोगों ने धरना उठा लिया। लोगों ने चेतावनी दी कि अगर हमलावरों को काबू नहीं किया गया तो शनिवार को रेल मार्ग जाम कर दिया जाएगा, जिसकी सारी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।
विज्ञापन



यह है मामला
दो दिन पहले डॉक्टर रणजीत सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र अमरजीत सिंह और सुल्तान सिंह पुत्र सतनाम राये सरपंच बिन्पाल्के तीनों अपने ही गांव के किसी केस के सिलसिले में करतारपुर थाना गए थे। देर शाम करीब 9 बजे के करीब वह तीनों गांव सद्धा चक्क के पास किसी ढाबे पर शराब पीने बैठ गए। शराब पीने के बाद रणजीत और गुरविंदर में किसी बात पर कहासुनी हो गई। वह आपस में उलझते हुए अपने घर को चल दिए लेकिन रास्ते में आदमपुर रोड पर रणजीत सिंह ने गुरविंदर और सुल्तान पर गोलियां दाग दी, जिससे गुरविंदर सिंह की मौैत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें