फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर बैठे रोजगार दिलाने का झांसा देकर ठगी

Wed, 28 May 2014 11:17 PM IST
मंडी गोबिंदगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोहा नगरी और आसपास के गांवों की महिलाओं को घर बैठे रोजगार मुहैया करवाने का लालच देकर एक गिरोह ने सौ महिलाओं को ठग लिया। उन्होंने महिलाओं से फार्म भरवाने के नाम पर 200 रुपये प्रति फार्म लिए। उन्होंने काम के बदले में उन्हें 180 रुपये दिहाड़ी देने का वादा किया था।
विज्ञापन


मनजीत कौर पत्नी करम सिंह, रुपिंदर सिंह, जसवीर कौर और हरप्रीत कौर वासी बदीनपुर ने बताया कि  घर बैठे काम करने के बदले उन्हें 180 रुपये प्रति दिहाड़ी देने का वायदा करने वाले मंडी गोबिंदगढ़ की ईदगाह कालोनी वासी जमालदीन के कहने पर उन्होंने अपनी जान पहचान की 62 ऐसी महिलाओं से 200 रुपये प्रति फार्म समेत आईडी प्रूफ लिया था।

छह माह बीत जाने के बाद भी जमालदीन ने न तो उनके पैसे वापस किए और न ही रोजगार प्रदान किया। उन्होंने जमालदीन से सख्ती से बात की तो उसने कहा अगर उसे तंग किया गया तो वह उनके आईडी प्रूफ पाकिस्तान भेज देगा। उसने पैसा लौटाने से भी इंकार कर दिया। उक्त लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि वह जल्द ही जमालदीन पर बनती कार्रवाई करें। ऐसा न होने पर संघर्ष का रास्ता अपनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें