शहर के ज्योेति चौक के आसपास बम मिलने से अफरातफरी मच गई।
पुराने माल गोदाम में बम होने की सूचना पर आईपीएस अमनीत कौंडल अन्य पुलिस अधिकारी समेत बम स्क्वायड दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे।
कौंडल ने बताया कि पुरानी कचहरी की रहने वाली मनीषा कश्यप पंजाब पुलिस की दर्जा चार कर्मचारी है। वह दोपहर के बाद खाना खाकर लौट रही थी कि उनकी नजर बम पर पड़ी।
मनीषा के अनुसार जहां से बम मिला है, उसने वहां कुछ युवकों को भी देखा था। लेकिन उसे आता देखकर वे युवक वहां से चले गए।
उन्होंने कहा कि जब युवक भागे तो मनीषा ने पास जाकर देखा कि एक बम पड़ा था। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और बम को फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है।
उन्होंने कहा कि बम जंग लगा है और काफी पुराना लग रहा है। पुराना मालखाना होने के कारण हो सकता है कि यहां पर पहले से कोई बम दबा हो। ऐसी आशंका है कि कुत्तों की ओर गड्ढा खोद दिया गया। इसके बाद इस गड्ढे में दबा हुआ बम मिट्टी हटने से बाहर आ गया।
थाना चार के प्रभारी परमजीत सिंह का कहना है कि जहां से बम बरामद हुआ है, वहां पहले मालखाना होता था। जब यह इमारत गिराई गई तो हैंड ग्रेनेड मिट्टी में दब गया हो।