फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों पर कुछ भी लिखवाया तो चालान पक्का

Sun, 07 Feb 2016 06:45 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
अब गाड़ी पर प्रोफेशन, सियासी और समुदाय से संबंधित कुछ भी लिखवाया तो चालान किया जाएगा।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों के चालान काटने शुरू कर दिए हैं। पुलिस अब तक 27 चालान काट चुकी है। यहीं नहीं ऐसे स्टिकर व प्लेटें उतरवाई भी गईं।

नवांशहर के आरटीआई कार्यकर्ता परविंदर सिंह ने दीनानगर और पठानकोट पर हमले के बाद डिप्टी सीएम और डीजीपी पंजाब सुरेश अरोड़ा को पत्र लिखकर ऐसे शब्द लिखे वाहनों से भुलेखा पड़ने का मुद्दा उठाकर अहम कदम उठाने का आग्रह किया।

उन्होंने इस पत्र में कई वाहनों पर वीआईपी और ऑन गवर्नमेंट ड्यूटी शब्द निजी वाहनों पर लिखे होने का भी जिक्र किया। पुलिस विभाग ने इसे गंभीरता से लेते हुए सख्ती बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीआईजी जालंधर रेंज की ओर से राज्य के पुलिस कमिश्नर और एसएसपी को पत्र जारी करके हिदायतें दे दी गई हैं।

15 जनवरी 2016 को जारी पत्र के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने कुछ दिन पहले जागरूक किया और अब चालान थमाने शुरू कर दिए गए हैं।

ट्रैफिक व पीसीआर इंचार्ज इंस्पेक्टर जंग बहादुर शर्मा का कहना है कि पत्र मिलने के बाद पहले 20 दिन ऐसे वाहन चालकों को जागरूक किया गया। करीब तीन दिन पहले चालान करने का अभियान शुरू किया गया। ऐसे किसी भी वाहन को सड़क पर दौड़ने नहीं दिया जाएगा।


ये लिखने वालों के कटे चालान
पुलिस : 7
आर्मी : 9
प्रेस : 3
नंबरदार : 3
सरपंच : 2
प्रधान : 1
एसजीपीसी मेंबर : 1
शिअद उपप्रधान : 1
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें