फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: नहर में पड़ा मिला बच्ची का शव, आसपास खड़े बच्चों ने बताया-एक आंटी फेंककर गई थीं

Thu, 03 Oct 2024 03:24 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

उजाला नगर के रहने वाले चश्मदीद ने बताया कि वह नहर के पास से बेटी के साथ जा रहा था। इस दौरान उसकी बेटी ने पानी देखने के लिए उसकी गाड़ी रुकवा दी। जिसके बाद वह पानी देखने के लिए नहर के पास आए, जहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। व्यक्ति ने कहा कि वहां पर बच्ची का शव उसने देखा।
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखी आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर में बस्ती बावा खेल नहर में एक साल की बच्ची का शव बरामद हुआ है। शर्मसार करने वाली घटना से लोगों में आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बस्ती बावा खेल की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


उजाला नगर के रहने वाले चश्मदीद ने बताया कि वह नहर के पास से बेटी के साथ जा रहा था। इस दौरान उसकी बेटी ने पानी देखने के लिए उसकी गाड़ी रुकवा दी। जिसके बाद वह पानी देखने के लिए नहर के पास आए, जहां कुछ बच्चे नहा रहे थे। व्यक्ति ने कहा कि वहां पर बच्ची का शव उसने देखा। व्यक्ति ने कहा कि पहले तो उसे खिलौना लगा, लेकिन बाद में देखा कि बच्चे का शव था। जिसके बाद व्यक्ति ने वहां पर मौजूद बच्चों से पूछा तो उन्होंने बताया कि कोई आंटी बच्चे को फेंककर गई है। जिसके बाद व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें