फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट, जालंधर में हुई घटना; मौके पर मची अफरा-तफरी

Tue, 05 May 2026 08:55 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, जालंधर

सार

जालंधर में बीएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर मंगलवार शाम को ब्लास्ट हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। फिलहाल घटनास्थल को सील कर दिया है। धमाके की गूंज करीब एक किलोमीटर तक सुनाई दी। डिटेल में पढ़ें खबर...
विज्ञापन
जालंधर में बीएएसएफ हेडक्वार्टर के बाहर ब्लास्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जालंधर में बीएसएफ मुख्यालय के बाहर मंगलवार देर शाम जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि करीब एक किलोमीटर दूर तक इसकी गूंज सुनाई दी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका एक स्कूटी में हुआ और उसके परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन


बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी में हुआ ब्लास्ट 
सूत्रों के मुताबिक गुरप्रीत नाम का एक युवक बीएसएफ मुख्यालय के बाहर स्कूटी खड़ी कर अंदर पार्सल की डिलीवरी देने गया था कि पीछे से स्कूटी में धमाका हो गया। अचानक हुए धमाके से लोग सहम गए और कुछ देर तक स्थिति को समझ ही नहीं पाए। बीएसएफ के अधिकारी बाहर पहुंचे जिसके बाद स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी भी फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घटनास्थल को किया गया सील
फिलहाल इलाके को घेरकर सघन जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा लेकिन प्रारंभिक स्तर पर इसे गंभीर सुरक्षा चूक के रूप में देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटनास्थल को किया गया सील - फोटो : अमर उजाला
पंजाब में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल 
इस घटना ने राज्य में हाल ही में हुई अन्य संदिग्ध वारदातों की याद ताजा कर दी है। बीते कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में बीजेपी ऑफिस के बाहर ब्लास्ट हुआ था जिसने सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया था। वहीं, हाल ही में पटियाला के शंभू रेलवे ट्रैक पर भी ब्लास्ट हुआ था जिसमें ब्लास्ट करने वाले एक शख्स की मौत हुई थी।  लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने पंजाब की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जांच एजेंसियां अब इन सभी मामलों को जोड़कर देख रही हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कहीं इनके पीछे कोई संगठित नेटवर्क या बड़ी साजिश तो नहीं है।हालांकि अभी अधिकारी खुलकर नहीं बोल रहे हैं और फारेंसिक जांच का इंतजार कर रहे हैं।
 
जांच एजेंसियां हर एंग्ल से कर रही जांच
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने काउंटर इंटेलिजेंस को मामले की गहराई से जांच के आदेश दिए हैं। शुरुआती तौर पर इसे गंभीर सुरक्षा चूक भी माना जा रहा है। जांच एजेंसियां अब हर एंगल से पड़ताल कर रही हैं कि क्या स्कूटी में पहले से विस्फोटक रखा गया था? अगर हां, तो किसने और कब? क्या गुरप्रीत खुद निशाने पर था या बीएसएफ मुख्यालय? सबसे अहम सवाल यह भी है कि गुरप्रीत के कोरियर लेकर आने की जानकारी किन-किन लोगों तक पहुंची थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें