फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसोदिया के बयान पर भड़के भाजपाई: नितिन कोहली को आप समर्थक बताने पर घेरा, कहा-लोकसभा चुनाव में हमारे साथ थे

Fri, 30 May 2025 12:06 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

भाजपा नेताओं ने कहा कि मनीष सिसोदिया का बयान पूरी तरह से भ्रामक है और वास्तविकता से दूर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं क्योंकि दिल्ली की हार के बाद पंजाब सरकार में बाहरी लोगों को बढ़िया पोस्टिंग दी जा रही है। 
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते भाजपा नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया के वीरवार को दिए बयान पर राजनीतिक घमासान मच गया है। उन्होंने कहा था कि उद्योगपति नितिन कोहली शुरुआत से ही आम आदमी पार्टी का समर्थन करते रहे हैं और आज औपचारिक रूप से इस पार्टी में शामिल हो गए हैं। सिसोदिया ने कोहली को जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र का आम आदमी पार्टी का प्रभारी घोषित किया। 

विज्ञापन


पूर्व मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता मनोरंजन कालिया, जिला प्रधान सुशील शर्मा, महामंत्री अशोक सरीन, भाजपा पंजाब के उपाध्यक्ष केडी भंडारी ने इसका खंडन किया है। सभी ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनावों के दौरान सुशील रिंकू जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार थे। नितिन कोहली ने उक्त चुनाव के दौरान पूरे दिल से भाजपा के उम्मीदवार सुशील रिंकू का समर्थन किया था और कोर कमेटी की बैठकों में भाग लिया करते थे। जालंधर संसदीय क्षेत्र के चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कोर कमेटी की बैठकें लगभग रोजाना रात में होती थीं। विजय रूपानी पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात और भाजपा के पंजाब मामलों के प्रभारी बैठकों की अध्यक्षता किया करते थे। 

कोर कमेटी में उम्मीदवार सुशील रिंकू, सुशील शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा, मनोरंजन कालिया सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी भाजपा, के.डी. भंडारी पूर्व सीपीएस, राकेश राठौर, महासचिव भाजपा, पंजाब, शीतल अंगुराल पूर्व विधायक स. सर्बजीत सिंह मक्कड़ पूर्व विधायक, स. जगबीर सिंह बराड़ पूर्व. विधायक व अन्य शामिल होते थे। इसलिए मनीष सिसोदिया का बयान पूरी तरह से भ्रामक है और वास्तविकता से दूर है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घुटन महसूस कर रहे हैं क्योंकि दिल्ली की हार के बाद पंजाब सरकार में बाहरी लोगों को बढ़िया पोस्टिंग दी जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार को अप्रत्यक्ष रूप से बाहरी लोग चला रहें है, जिनके पास न तो कोई संवैधानिक अधिकार है और न ही कोई जिम्मेदारी। इस तरह आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जिन्होंने पार्टी के लिए कड़ी मेहनत की हैं, वह ठगे महसूस कर रहे है। मनीष सिसोदिया के बयान पर भारतीय जनता पार्टी को कोई आपत्ति नहीं होती अगर वह सच बताते कि नितिन कोहली ने 2024 के लोकसभा चुनावों में भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू का समर्थन किया था। उसके बाद वीरवार को औपचारिक रूप से आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। तब भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई नितिन कोहली को 2024 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का समर्थन करने के लिए धन्यवाद देती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें