फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भविष्य में पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए एक पौधा जरुर लगाएं: मनोरंजन कालिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। सीनियर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया ने रविवार को शहर के कंपनी बाग पार्क में पांच पौधे लगाए। इस दौरान कालिया ने कहा कि वह हर साल जनहित में पांच पौधे जरूर लगाते हैं।
विज्ञापन

कालिया ने कहा कि इस वर्ष वह भाजपा कार्यकर्ताओं को पौधे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे। तमाम कार्यकर्ता अपने घरों के आसपास खाली जगहों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और बड़े होने तक उसकी देखभाल करें। उन्होंने कहा कि आप के द्वारा लगाया गया हर एक-एक पौधा गो ग्रीन ड्राइव की सफलता के लिए भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मनोरंजन कालिया ने कंपनी बाग पार्क में पीपल, बोड, आम, आंवला और जामुन के एक-एक पौधे लगाए।
इस मौके पर रमेश सचदेवा, राकेश कौल, अजय भारद्वाज, अजय गुप्ता, सुरेश कुमार शर्मा, जसबीर सिंह जज, प्रवेश कुमार, गुरमीत सिंह निक्का, विनय सभ्रवाल, विवेक खन्ना, राजेश खन्ना, नरेश अरोड़ा, अमृत पाल संघा, राजेश जैन, पुनीत शुक्ला, बलजीत सिंह थिंड, जगजीत सिंह, राकेश शर्मा, राजिंदर कुमार, विजय कालिया, कमलजीत सिंह व प्रमोद कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें