फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: कांग्रेस पर भड़की कर्मजीत कौर चौधरी, कहा- कांग्रेस अब कॉरपोरेट हो गई, सेवा के बदले अनादर मिला

Sat, 04 May 2024 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

चन्नी पर निशाना साधते हुए कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि, चन्नी जहां गए, वहीं पर बर्बादी हो गई। उप चुनाव में मुझे हार का सामान करना पड़ा, मगर नेताओं ने हाईकमान से कहा कि चौधरी परिवार को तो सहानुभूति वोट भी नहीं मिले।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करतीं कर्मजीत कौर चौधरी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के कट्टर टकसाली कांग्रेसी चौधरी परिवार ने भाजपा में आने के बाद शनिवार को पहली बार मीडिया से बात की। पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस अब कारपोरेट हो गई है जहां किसी का भी अपमान हो सकता है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब कांग्रेस की लीडरशिप ने मेरे बेटे और पति का अपमान किया। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने मेरे बेटे को परिवार का आखिरी चिराग बताया। अब मैं कैसे कांग्रेस के साथ चल सकती थी। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में आज भी नहीं भूली हूं जिसमें मेरे पति ने कांग्रेस के लिए शहादत दी है। मगर कांग्रेस ने उसका भी ध्यान नहीं रखा और हमें दरकिनार कर दिया। 

उन्होंने कहा कि मेरे परिवार ने कांग्रेस को 100 साल दिए हैं। अब यहां अपनों को नहीं बाहर से आए लोगों को टिकट और सम्मान मिल रहा है। जो टकसाली पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं, उन्हें दरकिनार किया जा रहा है। मेरे परिवार की तीसरी पीढ़ी विधानसभा में है। पंजाब कांग्रेस के बड़े नेता मेरे बेटे को टारगेट कर रहे हैं जो खुद की सीट नहीं बचा पाए थे। यहां तक मेरे बेटे को दुर्योधन कहा गया। 
विज्ञापन


चन्नी पर निशाना साधते हुए कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि, चन्नी जहां गए, वहीं पर बर्बादी हो गई। उप चुनाव में मुझे हार का सामान करना पड़ा, मगर नेताओं ने हाईकमान से कहा कि चौधरी परिवार को तो सहानुभूति वोट भी नहीं मिले। कर्मजीत कौर चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने मेरे परिवार का जो अपमान किया गया, उसे सभी ने देखा। भाजपा ने हमें अपने परिवार में शामिल किया और इज्जत दी मैं हमेशा बीजेपी के लिए काम करूंगी। मेरे परिवार ने कांग्रेस का हिस्सा होते हुए उन्हें करीब 18 बार जीत दिलाई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें