फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार डॉक्टर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जलालाबाद (फिरोजपुर)। मंडी लाधुका में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार डॉक्टर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस को दिए गए बयान में भगवान सिंह वासी गांव हजारा सिंह राम सिंह वाला ने बताया कि उसका साला सुरजीत सिंह वासी ढाणी मांघ सिंह का गांव में ही क्लीनिक है। वह गांव घुरका में किसी रिश्तेदार की शादी में गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहा था। गांव लाधुका स्थित टाइल्स फैक्टरी के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे सुरजीत की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें