संवाद न्यूज एजेंसी
भुलत्थ (कपूरथला)। अमेरिका के कैलिफोर्निया में कपूरथला की भुलत्थ सबडिवीजन के गांव मकसूदपुर के मौजूदा पंच के युवा बेटे की ट्राला पलटने से मौत हो गई। वह टेक्सास से ट्राले में सामान लोड करके कैलिफोर्निया लेकर आ रहा था। रास्ते में किसी कारणवश ट्राला पलट गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गांव मकसूदुपर के पंच सतनाम सिंह ने बताया कि उसका 29 वर्षीय बेटा गुरप्रीत सिंह 2010 में अमेरिका गया था। वह कैलिफोर्निया के फनटेना में रहकर ट्राला चलाता था। बीते दिन वह टेक्सास से ट्राला में सामान लोड करके कैलिफोर्निया वापस आ रहा था। रास्ते में अचानक किसी कारणवश ट्राला पलट गया और उसकी मौके और ही मौत हो गई।
घटना के बारे में अमेरिका में ही रह रहे उनके दूसरे बेटे तलविंदर सिंह ने 20 फरवरी की रात 11:30 बजे फोन करके बताया। गुरप्रीत अभी अमेरिका में परमानेंट नहीं हुआ था। उन्होंने बताया गुरप्रीत सिंह की मृतक देह के गांव का इंतजार किया जा है।
सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा गुरप्रीत बहुत ही सीधा और नेक स्वभाव वाला था। अमेरिका में रहते हुए भी उसने सिखी स्वरूप बरकरार रखा था और समाजसेवा में भी अग्रणी था। अभी हाल ही में उसने दिल्ली के बार्डरों पर संघर्षरत किसानों की मदद के लिए 4.5 लाख रुपये भेजे थे।