फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: भोगपुर में युवकों को पीटने वाला एएसआई लाइन हाजिर, थप्पड़ मार जूते के नीचे दबाया था सिर

Mon, 12 Aug 2024 12:56 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

कपूरथला के रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम भोगपुर में पार्टी से घर जा रहे थे। रास्ते में कोई नाका नहीं था। अचानक पीछे से आए एएसआई ने मोटरसाइकिल को लात मार कर गिरा दिया। मेरे दो दोस्तों से भी मारपीट की, लेकिन तीसरे को कुछ नहीं कहा।
विज्ञापन
युवकों को पीटता पुलिसकर्मी। - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर देहात के थाना भोगपुर एरिया में टी प्वाइंट पर लगे नाके के दौरान महिला पुलिसकर्मियों से बदतमीजी और गाली गलौज के बाद एएसआई ने दो युवकों को पकड़कर बीच सड़क बर्बरता से पीटा था। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसपी ने जांच के आदेश दिए थे। डीएसपी आदमपुर अमित सूद ने जांच के बाद एएसआई को दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। 
विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक एएसआई ने नाके से भागे दोनों युवकों को पीछा कर पहले पकड़ा और कानून हाथ में लेकर बुरी को पीटा। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले एएसआई ने युवकों को थप्पड़ मारे और उसके बाद एक युवक का सिर अपने पैर के नीचे दबा रखा। इस वीडियो को लेकर पीड़ित खुद को बेगुनाह बताकर बर्बरता के आरोप लगाकर एएसआई पर बिना मतलब के मारपीट करने की बात कही थी। 

विज्ञापन


कपूरथला के रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि वह शनिवार शाम भोगपुर में पार्टी से घर जा रहे थे। रास्ते में कोई नाका नहीं था। अचानक पीछे से आए एएसआई ने मोटरसाइकिल को लात मार कर गिरा दिया। मेरे दो दोस्तों से भी मारपीट की, लेकिन तीसरे को कुछ नहीं कहा। जब वह घर पहुंचे तो वहां एएसआई ने आकर मामला दर्ज करने की धमकी दी और दबाव बनाकर राजीनामा पर जबरदस्ती दस्तखत करवा लिए।
विज्ञापन


वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी हरकमलप्रीत सिंह खख ने डीएसपी आदमपुर सुमित सूद को जांच सौंप सौंपते हुए कहा था कि एएसआई और युवक दोनों ही गलत है। जब एसएचओ सिकंदर सिंह और नाके पर मौजूद टीम से जांच अधिकारी ने बात की तो कहानी कुछ और ही थी। जांच में पता चला कि शाम को एएसआई जसविंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ भोगपुर में नाका लगा कर खड़े थे। महिला मुलाजिम भी तैनात थी। इतने में 3 युवक मोटरसाइकिल से आए। रुकने का इशारा करने पर गालियां निकाल कर भाग गए। तभी एएसआई जसविंदर ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया, तो उक्त युवक मारपीट करने लगे। इस दौरान मजबूरन एएसआई को हाथ उठाना पड़ा। डीएसपी ने जांच के बाद एएसआई को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन भेज दिया है और उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें