फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाके में एएसआई को कुचलकर मार डाला

Thu, 07 Nov 2013 10:51 PM IST
अमर उजाला, माहिलपुर (होशियारपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
माहिलपुर में नाका लगाकर वाहनों की चेकिंग कर रहे एएसआई को कार चालक ने बुरी तरह से कुचलकर मार डाला। इसके बाद कार मोटरसाइकिल और खंभे से जा टकराई। आरोपी नशे में था।
विज्ञापन


यह हादसा बुधवार रात को मुख्य चौक माहिलपुर में हुआ। एएसआई को मारने की आठ माह में यह दूसरी घटना है।

इसी साल अप्रैल में फगवाड़ा जीटी रोड पर कुछ गुंडा तत्वों ने पीछा कर रहे हाईवे पेट्रोलिंग के एएसआई को गोली से उड़ा दिया था। दिसंबर 2012 में अमृतसर में अकाली नेता ने एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

   प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी इंस्पेक्टर परमजीत सिंह ने बताया कि बुधवार देर रात माहिलपुर की पुलिस पार्टी ने माहिलपुर के मुख्य चौक में नाकाबंदी की थी।
विज्ञापन


इसमें एएसआई बलविंदर सिंह, एएसआई सुरजीत कुमार तथा एएसआई निर्मल सिंह नाके पर मौजूद थे। उन्होंने जेजों रोड के पासे से आ रही एक मारुति कार पीबी 36बी-6114 को रुकने का इशारा किया।

 कार चालक ने कार रोकने की बजाय गाड़ी को पुलिस पार्टी पर चढ़ा दिया। इससे एएसआई निर्मल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल माहिलपुर लाया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 एएसआई को कुचलने के बाद कार मोटरसाइकिल पीबी07 क्यू-5064 को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल से जा भिड़ी। मिली जानकारी के मुताबिक कार चालक दिलबाग सिंह पुत्र बलवीर सिंह निवासी मुक्खोमजारा नशे में था।
विज्ञापन

उसको काबू कर लिया है। थाना पुलिस माहिलपुर ने आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें