फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Chunav 2022: जालंधर में केजरीवाल बोले- टीवी सर्वे में 65 सीट दिखा रहे हैं, सरकार तो बन रही है लेकिन हमें 80 चाहिए

Wed, 16 Feb 2022 06:25 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के सीएम चेहरे भगवंत मान ने श्री रविदास जयंती के अवसर पर जालंधर में संत श्री गुरु रविदास जी धाम पहुंचे और माथा टेका।  
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी पार्टी को 80 सीटें जितवाने की अपील की। सेंट्रल हलके में रोड शो के दौरान केजरीवाल ने सबसे पहले श्री गुरु रविदास जी महाराज के जन्म दिवस की सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि मैं व भगवंत मान दोनों श्री गुरु रविदास जी महाराज के मंदिर में माथा टेककर उनका आशीर्वाद लेकर आ रहे हैं। दरअसल, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को जालंधर सेंट्रल, नार्थ व अन्य हलकों में आप के प्रत्याशियों का प्रचार करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


केजरीवाल ने जनता से कहा कि 20 तारीख को चुनाव है, क्या सभी लोग तैयार हैं ? केजरीवाल ने कहा कि टीवी सर्वे वाले आप को 60 से 65 सीटें दिला रहे हैं। पंजाब में आप की सरकार तो बन रही है लेकिन अगर आपने भगवंत मान के हाथ मजबूत करने हैं, अगर पंजाब में मजबूत सरकार बनानी है तो कम से कम 80 सीटें जितवाएं। 

केजरीवाल ने कहा कि इसके लिए मेहनत करनी पड़ेगी क्योंकि मात्र तीन दिन रह गए हैं। सभी पंजाब में अपने रिश्तेदारों, दोस्तों को फोन करो कि वह झाडू पर वोट डालें, ताकि आप की एक मजबूत सरकार पंजाब में बन सके। उन्होंने लोगों से सवाल पूछा कि सभी 20 तारीख को झाडू का बटन दबाने को तैयार हैं ? पंजा तो नहीं दब जाएगा ? तकड़ी का बटन तो नहीं दब जाएगा ? इस दौरान लोग भी केजरीवाल के इन सवालों के जवाब देते रहे। इसके बाद बोले सो निहाल सत श्री अकाल के नारे के साथ केजरीवाल का कारवां आगे बढ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें