फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: परमल धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य घटाने पर आढ़तिया एसोसिएशन में रोष

Wed, 23 Sep 2026 10:04 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी में आपात बैठक कर सरकार से खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिल्का। पंजाब सरकार ने आगामी धान सीजन में परमल धान की सरकारी खरीद का लक्ष्य घटाया है। इससे फाजिल्का आढ़तिया एसोसिएशन में भारी रोष है। अध्यक्ष गोल्डी सचदेवा की अध्यक्षता में आपात बैठक हुई।
बैठक में स्थानीय किसानों की पूरी फसल की सरकारी खरीद सुनिश्चित करने की मांग उठी। पंजाब में परमल धान की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू होगी। सरकार की नई नीति के अनुसार फाजिल्का मंडी में खरीद लक्ष्य पिछले वर्ष से करीब 25 फीसदी कम किया गया है जो अब साढ़े आठ लाख क्विंटल है। दूसरी ओर, इस वर्ष धान का रकबा और पैदावार पिछले साल से 25 फीसदी अधिक रहने का अनुमान है। पिछले वर्ष 12 से 13 लाख क्विंटल आवक हुई थी, इस बार 16 से 17 लाख क्विंटल पहुंचने का अनुमान है। आढ़तियों का कहना है कि लक्ष्य न बढ़ने पर बड़ी मात्रा में धान सरकारी खरीद से बाहर रह सकता है जिससे किसानों को परेशानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय फसल और एसोसिएशन के प्रयास
एसोसिएशन ने जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक तथा मंडी सचिव से मुलाकात की। अधिकारियों ने सरकारी नीति का हवाला दिया। गोल्डी सचदेवा ने फाजिल्का में राजस्थान से धान आने की आशंका खारिज की। एसोसिएशन ने स्थानीय किसानों से स्व-घोषणा पत्र भरवाने का निर्णय लिया है, जिसमें किसान का नाम, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर और भूमि का विवरण दर्ज होगा। पिछले वर्ष बाढ़ से 15 हजार एकड़ फसल प्रभावित हुई थी इस बार अच्छी पैदावार की उम्मीद है। एसोसिएशन उपायुक्त से मिलकर खरीद लक्ष्य बढ़ाने की मांग करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें