संवाद न्यूज एजेंसी
अबोहर। अबोहर और आसपास के गांवों में लूट तथा झपटमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बुधवार सुबह करीब छह बजे गांव दौलतपुरा में एक महिला के कानों से सोने की बालियां झपट ली गईं।
55 वर्षीय रेनू रानी नहर के किनारे से घर लौट रही थीं। तभी अज्ञात युवकों ने पीछे से आकर बालियां झपटीं। इस दौरान उनके कानों से खून निकलने लगा। शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। मंगलवार को जैन नगरी रोड पर बाइक सवारों ने एक महिला से तलवार के बल पर सोने की चेन लूटी थी। 21 सितंबर को हनुमानगढ़ रोड पुल के पास सोनू कुमार से 2800 रुपये लूटे गए थे। घायल सोनू को बठिंडा एम्स रेफर किया गया है।