फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में संदीप और मनप्रीत कौर ने बाजी मारी

Fri, 15 Nov 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला,जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। शहर के वल्टन पार्क में चल रहे स्वामी विवेकानंद पंजाब राज ग्रामीण खेलों का शुक्रवार को समापन हो गया। इस अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पंजाब अनुसूचित जाति के चेयरमैन राजेश बाघा मुख्यातिथि के रूप में हाजिर हुए। उन्होंने जूडो और अन्य खेलों में विजेता रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता के अंतिम दिन लड़कियों के अंडर-16 में विजय रही खिलाड़ियों को शुक्रवार को नकद ईनाम दिए गए। इन खेलों में आयोजित जूडो में जालंधर व गुरदासपुर की लड़कियों ने बाजी मारी। जूडो के 40 किलो भार वर्ग में मानसा की संदीप कौर ने पहला, मनप्रीत कौर ने दूसरा और होशियारपुर की प्रियंका व बठिंडा की पवनजोत कौर ने संयुक्त रूप में तीसरा स्थान हासिल किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने राज्य में चल रही खेलों की योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि राज्य में खेलों को प्रमोट करने के लिए जहां स्पेशल स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं वहीं करोड़ों रुपये खर्च कर नए आधुनिक स्टेडियम बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


जूडो में पहला स्थान हासिल करने वाली खिलाड़ी को 1500, दूसरे नंबर पर आने वाली खिलाड़ी को 1200 और तीसरा स्थान हासिल करने वाली छात्रा को 500 रुपये का नकद ईनाम दिया गया। 44 किलोग्राम वर्ग में जालंधर की राजविंदर कौर पहले, गुरदासपुर की दिवजोत सिद्धू दूसरे और अमृतसर की जीवनदीप व मानसा की लखविंदर कौर तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें