फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में अकाली नेता ने लगाया पुलिस के खिलाफ धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर में थाना भार्गव नगर पुलिस की कार्यप्रणाली के खिलाफ अकाली नेता कीमती और लोगों का आरोप था कि इलाके के रहने वाले तिलक राज पुत्र हरिचंद के 21 साल के बेटे मनीष कुमार हत्या की गई है जबकि पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर मामला रफा दफा कर दिया है। इसे लेकर इलाके में भारी रोष है।
विज्ञापन

कीमती भगत ने बताया कि मनीष कुमार 16 अप्रैल को रात करीब 8 बजे घर से गया था, उसका शव 18 अप्रैल को बलटन पार्क में मिला था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम तो करवाया लेकिन केस दर्ज कर औपचारिकता पूरी की है। जबकि मनीष के फोन से निकाले गए कॉल डिटेल में कई नंबर संदिग्ध हैं जिनकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जल्द इंसाफ न मिला तो वह संघर्ष तेज करने को विवश होंगे। वहीं डीसीपी गुरमीत सिंह का कहना है कि पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पीड़ित परिवार को इंसाफ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें