मोगा में चुने गए डायरेक्टरों के साथ कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
कृषि मंत्री जत्थेदार तोता सिंह ने कहा कि मुुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की ओर से किसानों की आर्थिक स्थिति को ऊंचा उठाने के लिए कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं।
इसके तहत केंद्र सरकार की ओर से किसानों को 4 प्रतिशत ब्याज की दर पर कृषि कर्ज दिया जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री के प्रयास से अब किसानों को अपनी फसलों के लिए 50 हजार बिना ब्याज कर्जा दिया जाएगा।
कृषि मंत्री ने बुधवार को दी मोगा केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड के बैंक बोर्ड आफ डायरेक्टर के चुनाव में बिना मुकाबला चुने गए 9 डायरेक्टरों को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर नए चुने गए बोर्ड आफ डायरेक्टर गुरतेज सिंह, मुकंद सिंह, कर्म सिंह, जोगिंदर सिंह, खुनमुख भारती, अवतार सिंह, जसविंदर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रजिंदर सिंह मौजूद थे।