रेलवे की ओर से बैसाखी मेले पर फिरोजपुर और हुसैनीवाला बार्डर के बीच बारह (अप-डाउन) ट्रेनें चलाई जा रही हैं। डीआरएम अनुज प्रकाश ने बताया कि 13 अप्रैल की सुबह पहली ट्रेन फिरोजपुर से हुसैनीवाला बार्डर के लिए नौ बजे रवाना होगी और 9.30 बजे पहुंचेगी।
इसी तरह दूसरी ट्रेन फिरोजपुर से सुबह 10.30 बजे, तीसरी 11.55 बजे, चौथी 13.50 बजे, पांचवीं 15.20 बजे व छठी ट्रेन शाम पांच बजे चलेगी। इसी तरह हुसैनीवाला बार्डर से पहली ट्रेन सुबह 09.40 बजे चलेगी और फिरोजपुर छावनी रेलवे स्टेशन पर 10.10 बजे पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन हुसैनीवाला से 11.10 बजे, तीसरी 12.55 बजे, चौथी 14.35 बजे, पांचवीं 16.20 बजे व छठी शाम छह बजे चलेगी।