फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: आप विधायक के सामने डीसी से बोले एडीसी... गलत हुआ तो मुझे गोली मार देना, ये लगा था आरोप

Fri, 22 Jul 2022 10:39 PM IST
पंजाब ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर

सार

दरअसल एडीसी अमित सरीन पर आरोप लगाया गया कि वह ट्रेवल एजेंट की मदद कर रहे हैं। इसके बाद मेजर अमित सरीन भावुक हो गए और डीसी के सामने खड़े होकर कहने लगे कि यहां 1100 एजेंट रजिस्टर्ड हैं। चार एजेंटों के लाइसेंस कैंसल कर दिए हैं। अगर कोई भी एजेंट किसी छात्र के पैसे हड़पेगा, हम कार्रवाई करेंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
जालंधर में डीसी दफ्तर में हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के डिप्टी कमिश्नर के कमरे में आप विधायक शीतल अंगुराल के सामने एक ट्रेवल एजेंसी पर कार्रवाई के लिए एडीसी मेजर अमित सरीन अपने ऊपर ट्रेवल एजेंटों की मदद करने का आरोप लगते देख परेशान हो गए। उन्होंने डीसी के सामने बोल दिया कि सर, मैंने 4 ट्रेवल एजेंटों के लाइसेंस कैंसल किए हैं, अगर मेरी कोई गलती नजर आए तो मुझे गोली मार देना। भारतीय सेना में काम कर चुके मेजर सिंह ने अंत में जय हिंद कहा और सीट पर बैठ गए।

विज्ञापन


दरअसल, आप विधायक शीतल अंगुराल शुक्रवार को जालंधर के डीसी के कार्यालय पहुंचे और वहां डीसी जसप्रीत सिंह के कमरे में बैठकर आरोप लगाया कि आपके कार्यालय में दलालों का बोलबाला है। यहां लोग अपना काम करवाने के लिए दलालों के पास जाने के लिए मजबूर हैं।

शीतल अंगुराल ने कहा कि लोगों को दलाल निचोड़ रहे हैं। एक बुजुर्ग व्यक्ति के स्कूटर का नंबर आगे किसी वाहन में लगा दिया, अब वह रोज धक्के खा रहे हैं। एक महिला की रजिस्ट्री करवाने के लिए कानूनगो 15 हजार की राशि मांग रहे थे। एक महिला से अन्य काम के लिए 2 हजार रुपये मांगे जा रहे। ऐसी कुल चार समस्याएं थी, इस कारण वह डीसी कार्यालय पहुंचे। 
विज्ञापन


डीसी के कमरे में बैठकर शीतल अंगुराल तमाम समस्याएं बता रहे थे कि एक ट्रेवल एजेंसी आर्यन अकादमी का मामला उठ गया कि उसका लाइसेंस कैंसल नहीं किया गया है, इसमें एडीसी अमित सरीन पर आरोप लगाया गया कि वह ट्रेवल एजेंट की मदद कर रहे हैं। इसके बाद मेजर अमित सरीन भावुक हो गए और डीसी के सामने खड़े होकर कहने लगे कि यहां 1100 एजेंट रजिस्टर्ड हैं। चार एजेंटों के लाइसेंस कैंसल कर दिए हैं। अगर कोई भी एजेंट किसी छात्र के पैसे हड़पेगा, हम कार्रवाई करेंगे, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच एडीसी बोल पड़े कि सर मैं गलत हुआ तो मुझे गोली मार देना। डीसी जसप्रीत सिंह ने कहा कि वह तमाम मामलों की जांच करवाकर कार्रवाई करेंगे और इसमें किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

करप्शन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं : शीतल

विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि करप्शन किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसमें आप सरकार की बदनामी होती है। आज भी एजेंटों का बोलबाला है और लोग उनके पास जाने के लिए मजबूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें