फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवा ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचला, बेटी की मौत, पिता गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। शहर के डल्हौजी रोड स्थित शनि मंदिर के पास तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक सवार पिता-पुत्री को कुचल दिया। हादसे में युवती की मौत हो गई। जबकि, उसके पिता के सिर में गंभीर चोट आई है। कार सवार ने इसके अलावा अन्य वाहनों को भी टक्कर मारी, जिससे 3-4 लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद कार चालक गाड़ी वहीं छोड़ फरार हो गया। दिल दहला देने वाली यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हो गई। थाना 1 की पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और चालक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम के मुताबिक ढाकी चर्च निवासी मीनाक्षी अपने पिता अमर मसीह के साथ बाइक पर शहर की तरफ जा रहे थे। दूसरी तरफ से तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी आई, जिसने अमर मसीह की बाइक को टक्कर मारी। इससे मीनाक्षी गाड़ी के बोनट पर जा गिरी और नीचे गिरने के बाद कार के दोनों पहिये उसके ऊपर से गुजर गए। मीनाक्षी की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं, अमर मसीह का सिर पहले कार और फिर सड़क से टकराया। उसे अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक अन्य युवक का पैर और दूसरे की कमर टूट गई, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। इसके बाद कार सीमेंट के बेंच से जा टकराई। पुलिस ने मौके पर पहुंच प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए। थाना 1 प्रभारी इंस्पेक्टर मनजीत कौर का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और कार कब्जे में ली गई है। आरोपी चालक की पहचान अभी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें