फिरोजपुर। पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से दो पिस्तौल बरामद की हैं। थाना सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
थाना सिटी पुलिस शहर के नामदेव चौक के नजदीक गश्त कर रही थी, जब पुलिस गोविंद कान्वेंट स्कूल के पास पहुंची तो एक युवक पैदल आ रहा था। शक की बुनियाद पर उक्त युवक की तलाशी ली गई। तलाशी लेने पर उसके पास से 32 बोर की एक पिस्तौल और 30 बोर की एक पिस्तौल मैगजीन के साथ बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपी की पहचान प्रेम शर्मा के रोड के तौर पर हुई है।