संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। मक्खू पुलिस ने गश्त के दौरान गुरदीप सिंह उर्फ काली शूटर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 122 ग्राम हेरोइन और 30 बोर का पिस्तौल बरामद हुआ है।
पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गुरदीप सिंह को शक के आधार पर रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से यह नशीला पदार्थ और हथियार मिला। पुलिस ने बरामद हेरोइन और पिस्तौल को जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अब आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। इसका उद्देश्य हेरोइन की खेप के स्रोत और हथियार के पीछे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाना है।