फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सड़क हादसों में तीन लोग जख्मी

Fri, 29 Jul 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
शहर में हुए तीन सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। तरसेम कौर ने बताया कि वह किसी धार्मिक स्थल माथा टेकने जा रही थी।
विज्ञापन


इस दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। काजी मोहल्ले के रहने वाले संजय भगत ने कहा कि वह किसी काम से बस्ती बावा खेल जा रहा था।

इसी दौरान एक तेज रफ्तार एक्टिवा सवार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। उसकी एक टांग टूट गई। लोगों ने एक्टिवा सवार को  पकड़ने की काफी कोशिश की, लेकिन वह फरार हो गया। घायल को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया है।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में नूरपुर निवासी गुरदीप अपनी मोटरसाइकिल पर काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें