फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से बीस मजदूर जख्मी, पांच की हालत गंभीर

Fri, 20 May 2016 07:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : demo
विज्ञापन
जीरा-मक्खू रोड पर स्कूटरी सवार दो महिलाओं को बचाते हुए एक ट्रैक्टर सड़क पर पलट गया। ट्रैक्टर पर लगभग बीस मजदूर सवार थे जो जख्मी हो गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के पीछे लैंटर डालने वाला मिक्सर जुड़ा हुआ था। जख्मियों को मक्खू के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांच मजदूरों की हालत गंभीर है। घटना शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे घटी।

ट्रैक्टर चालक करणजत सिंह पुत्र कर्म सिंह वासी गांव रटोल ने बताया कि सुबह हरिके में किसी के मकान का लैंटर डालने जा रहे थे। ट्रैक्टर के पीछे मिक्सर मशीन जुड़ी थी, जिस पर लगभग बीस मजदूर बैठे हुए थे।
विज्ञापन


जीरा-मक्खू रोड पर जा रहे थे कि एक मोड़ पर स्कूटरी पर सवार दो महिलाएं अचानक ट्रैक्टर के सामने आ गईं। महिलाओं को बचाने के लिए ट्रैक्टर की अचानक ब्रेक लगानी पड़ गई जिस कारण ट्रैक्टर और मिक्सर मशीन सड़क पर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर व मशीन पर सवार लगभग बीस मजदूर जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सभी मजदूरों को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पांच मजदूरों की हालत चिंताजनक बनी हुई है जिनमें गुरजीत सिंह, दविंदर सिंह, नरेश, बेअंत व अवतार सिंह शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें