शहर के पीएपी चौक के पास पड़ते फ्लाईओवर में एक गन्ने से भरी ट्राली पटल गई। इससे पूरे फ्लाईओवर पर गन्ने बिखर गए। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम लग गया।
गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लंबा पिंड चौक से पीएपी की ओर जा रही थी कि रास्ते में पड़ते फ्लाईओवर पर ट्राली पलट गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
इस दौरान ट्रैफिक जाम हो गया। मिल्ट्री की गाड़ी में सवार फौजियों ने सड़क पर फैले गन्नों को उठाकर एक तरफ रखवाया। इसके बाद जाम खुला। सूत्रों के अनुसार गन्ने से भरी ट्राली पलटने से मिल्ट्री की गाड़ी से टक्कर ही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।