पीएपी कैंपस की स्पोर्ट्स ग्राउंड में शुक्रवार को नेशनल टेंट पेगिंग चैंपियनशिप व छठे पंजाब हॉर्स शो की शुरुआत की गई। इसका उद्घाटन पूर्व डीजीपी पंजाब महल सिंह भुल्लर ने किया। शो जंपिंग प्रीलिमिनरी (नार्मल) में बीएसएफ टेकनपुर के इंस्पेक्टर सुमेर सिंह ने पहला स्थान हासिल किया।
इसके अलावा पंजाब पुलिस के जर्मनजीत सिंह व गुरतेज सिंह, आईटीबीपी भानु के राकेश कुमार व डॉ. तीर्थबासी साहू, सीएचआरएस चंडीगढ़ के मनकिरत सिंह व मुकुल सलारिया और बीएसएफ टेकनपुर के कश्मीर सिंह व सनजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे।
इसके अलावा हैक्स ओपन मुकाबले में आईटीबीपी भानु के बलदेव सिंह, बीएसएफ टेकनपुर के नीरज कुमार और सीएचआरएस चंडीगढ़ के मनकिरत सिंह ने पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा आईटीबीपी भानु के मोहिंदर सिंह, बीएसएफ टेकनपुर के मुकेश कुमार व पीएपी हॉर्स राइडिंग क्लब के रविंदर सिंह ने दूसरा स्थान स्थान प्राप्त किया।
वहीं पंजाब पुलिस के बलकार सिंह एवं वरिंदर कुमार व एसबीआरएस गुरुकुल मोगा के गुरपिंदरपाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट का समापन 28 फरवरी को होगा। इस मौके पर महासचिव राजपाल सिंह, पवन कुमार उप्पल आईपीएस, हरकमल प्रीत सिंह पीपीएस, डीएसपी प्यारा सिंह, डीएसपी मोहन सिंह, कुलदीप सिंह और तलविंदर सिंह भी मौजूद थे।