फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रालों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
पठानकोट में गांव गुगरां के पास हुए हादसे में दुर्घटनाग्रस्त ट्राला। - फोटो : PATHANKOT
विज्ञापन
पठानकोट-जम्मू हाईवे स्थित गांव गुगरां सांझा चूल्हा रेस्टोरेंट के पास 2 ट्रालों की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। एक बुरी तरह घायल हो गया। थाना सुजानपुर पुलिस ने घायल ट्राला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान जालंधर के शाहकोट निवासी लखबीर सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह के तौर पर हुई है। दूसरे ट्राला ड्राइवर की पहचान बठिंडा के गांव पथराला निवासी राम सिंह पुत्र अंग्रेज सिंह के तौर पर हुई है। उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
थाना सुजानपुर प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि एक ट्राला जम्मू से पठानकोट की ओर आ रहा था और दूसरा विपरीत दिशा से आ रहा था। जैसे ही दोनों गांव गुगरां साझा चूल्हा के पास पहुंचे तो दोनों भिड़ गए। दुर्घटना में लखबीर सिंह की गर्दन पर गंभीर चोट आई जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दूसरे ड्राइवर को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एसएचओ ने बताया कि फिलहाल दोनों ट्रालों को कब्जे में लेकर राम सिंह पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मृतक के परिवार को सूचित कर शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें