फिरोजपुर। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि नगर काउंसिल चुनाव में पैरामिलिट्री फोर्स लगाई जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेसी चुनाव में बूथ कैप्चरिंग कर सकते हैं। पंजाब में कई स्थानों पर कांग्रेसियों ने अकाली उम्मीदवारों को नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं दिए हैं। कई स्थानों पर खुद जाकर उन्होंने प्रत्याशियों के फार्म जमा करवाए हैं। बुधवार को फिरोजपुर और गुरुहरसहाए में उन्होंने प्रत्याशियों के नामांकन पत्र भरवाए। पंजाब की जनता कांग्रेस से तंग आ चुकी है। सुखबीर ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपना कार्य सही नहीं कर रहा है। वहीं पूर्व सिंचाई मंत्री जनमेजा सिंह सेखों ने कहा कि बुधवार को उनके प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र भरे हैं लेकिन पुलिस की भूमिका सही नहीं है। उनके प्रत्याशियों के साथ धक्का किया जा रहा है। चुनाव वाले दिन पैरामिलिट्री फोर्स लगानी चाहिए ताकि बूथ कैप्चरिंग न हो सके।