फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक-टाटा 407 में टक्कर, बच्ची सहित दो की मौत

Mon, 26 May 2014 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव जमशेर के पास एक मोड़ पर टाटा-407 की बाइक से टक्कर हो गई। टक्कर से टाटा-407 पलट गई और उसमें सवार श्रद्धालु बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन



इस दुर्घटना में टाटा गाड़ी के चालक की छह माह की बच्ची और बाइक सवार की मौत हो गई। घायलों को जालंधर के सिविल अस्पताल लाया गया लेकिन चार घायलों की हालत खराब होने के कारण उनको डीएमसी लुधियाना भेज दिया गया है। लुधियाना शिफ्ट होने वाले घायलों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई थी। सदर थाना के एसएचओ ओंकार बराड़ के मुताबिक घायलों की पहचान की कोशिश की जा रही है।


जानकारी के मुताबिक अमृतसर के देहात और आसपास के गांवों के श्रद्धालु जालंधर के नूरमहल के पास स्थित डेरा काहना ढेसियां में आ रहे थे। सभी श्रद्धालु टाटा 407 में सवार थे और गाड़ी को पवित्र सिंह चला रहा था। उसकी छह माह की बेटी पलक भी उसके साथ थी। पवित्र सिंह सुबह टाटा गाड़ी अपने गांव चाटीविंड से लेकर आया था, रास्ते में कई स्थानों पर श्रद्धालु उसकी गाड़ी में सवार हो गए थे। गांव जमशेर के पास एक मोड़ पर टाटा गाड़ी एक बाइक से जा टकराई, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
विज्ञापन




मोटरसाइकिल पर मलकीयत सिंह पुत्र कुलबीर सिंह निवासी कोट बादल खां सवार था। टक्कर से मलकीयत सिंह की हालत काफी बिगड़ गई और जब तक उसको अस्पताल ले जाया जाता, उसकी मौत हो चुकी थी। वहीं टाटा गाड़ी में सवार चालक पवित्र सिंह की छह की बेटी पलक की भी हादसे में मौत हो गई। सूचना पाकर 108 एंबुलेंस के अलावा सदर थाना के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ खुद पुलिस बल के साथ पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अधिकतर घायलों को सिविल अस्पताल लाया गया, जिसमें से चार घायलों को डीएमसी भेजा गया है।
विज्ञापन




घायलों में भूपिंदर कौर, जसविंदर सिंह छिंदा, सुखमन, करुण, कश्मीर सिंह, जिंदा राजा, सुरिंदर कौर, दलजीत सिंह, कुलविंदर कौर, हरपाल सिंह, कोमल, बलविंदर सिंह, दरबारा सिंह, राजविंदर, प्रताप, राज कौर, कुलदीप कौर, लवली, करण सिंह, छीना, सुखविंदर सिंह शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक कुल 38 लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें