फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar: आप विधायक रमन अरोड़ा के जनता दरबार में भिड़ गए पार्टी वर्कर, मारपीट में एक गंभीर घायल

Fri, 09 Feb 2024 04:21 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

विधायक रमन अरोड़ा द्वारा जनता का दरबार लगाया गया था जिसमें लोगों के रुके कामों को करवाया जा रहा था। तभी विधायक किसी अन्य जगह उद्घाटन पर गए तो पीछे से वर्करों में किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। मारपीट में एक वर्कर घायल हो गया।
विज्ञापन
AAP
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर के गांव वडिंग में विधायक के जनता दरबार में आप कार्यकर्ताओं ने आपस में ही मारपीट की। इसमें एक बुरी तरह घायल हुआ है। विधायक रमन अरोड़ा ने मौके पर पहुंच अपनी कार में ले जाकर उसे अस्पताल भर्ती में कराया। घायल की पहचान मोहिंदर सिंह के रूप में हुई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक विधायक रमन अरोड़ा ने गांव वडिंग में जनता दरबार लगाया था जिसमें लोगों के रुके कामों को करवाया जा रहा था। जब बाद दोपहर विधायक किसी अन्य जगह उद्घाटन पर गए तो यहां कार्यकर्ताओं में बोर्ड लगाने को लेकर विवाद हुआ है। इस दौरान 3 से 4 हमलावरों ने तेजधार हथियार से विधायक के वर्कर पर हमला कर दिया। 

आप विधायक ने कहा कि दहशत का माहौल बनाने को लेकर हमलावरों ने मोहिंदर सिंह पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज करवाया जाएगा। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आप पार्टी के वर्करों में बोर्ड लगाने को लेकर खूनी झड़प हुई है। हालांकि इस मामले को लेकर आप विधायक कुछ नहीं बोल रहे हैं। वीडियो में सुना जा सकता है कि आप विधायक उक्त हमलावरों को जमकर लताड़ लगा रहे हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज करवाने की बात कह रहे हैं। वहीं, इस मामले को लेकर आप नेता हरजीत हैप्पी वडिंग ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार आपके द्वार की मुहिम चलाई जा रही थी, जिसमें वर्कर शामिल हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें