फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली में देखी आम आदमी पार्टी की गुटबाजी  

Wed, 30 Nov 2016 09:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी की दशहरा ग्राउंड में आयोजित रैली में पार्टी के नेताओं में गुटबाजी देखने को मिली। शहरी हलके के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह के गुट ने अपने दूसरे गुट के नेताओं को स्टेज पर बोलने के लिए समय नहीं दिया।
विज्ञापन


फिरोजपुर लोकसभा हलके से सांसद का चुनाव लड़ चुके एडवोकेट सतनाम पाल कंबोज ने बड़ी मुश्किल से सांसद भगवंत मान से कह कर स्टेज पर दो मिनट बोलने का समय लिया। कंबोज ने स्टेज से रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम पार्टी के वफादार सिपाही हैं और पार्टी के साथ खड़े हैं, लेकिन किसी भ्रष्टाचारी व्यक्ति को पार्टी में शामिल नहीं करेंगे और न ही उसे चुनाव मैदान में उतारेंगे।

पार्टी की छवि खराब होने नहीं दी जाएगी। टिकट के दावेदार रहे रणबीर सिंह भुल्लर को रैली में बोलने का समय नहीं दिया। भुल्लर अपने समर्थकों के साथ रैली में पहुंचे थे। आप का एक गुट नरेंद्र सिंह को चुनाव लड़ने के लिए टिकट देने से नाराज है, ये लोग भगवंत मान व संजय सिंह से भी नरेंद्र सिंह की छवि को लेकर बैठकें कर चुके हैं। कुछ दिन पहले ही नरेंद्र पर वक्फ बोर्ड की जमीन कब्जाने को लेकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। इससे पूर्व सांसद भगवंत मान ने रैली को संबोधित करते हुए लोगों से कहा कि चुनाव वाले दिन झाडू़ का बटन दबाकर आम आदब
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें