फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने गए युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

Tue, 27 Aug 2024 11:11 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अबोहर। जन्माष्टमी कार्यक्रम देखने गए युवक ने रेलगाड़ी के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। उसका शव क्षत-विक्षत हालत में सुबह रेलवे लाइनों पर पड़ा मिला, सूचना मिलने पर पहुंची जीआरपी ने नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन


गांव आलमगढ़ निवासी और 12वीं कक्षा का छात्र मोहित (18) पुत्र हुकमाराम सोमवार रात गांव में मनाई जा रही कृष्ण जन्माष्टमी देखने गया और वहां से कहीं चला गया। मंगलवार अलसुबह रेलवे लाइन के की-मैन ने उसका शव रेल लाइन पर पड़ा देख इसकी सूचना जीआरपी को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी ने इसकी सूचना नर सेवा नारायण सेवा समिति सदस्यों को दी जिस पर बिटटू नरूला व मोनू ग्रोवर मौके पर पहुंचे तो देखा कि उसके शव के टुकड़े अलग-अलग स्थान पर पड़े थे। उन्होंने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। परिजनों के अनुसार वह सोमवार शाम के समय पूरा खुश था और किसी प्रकार की मानसिक परेशानी भी नहीं थी आखिर किस कारण उसने आत्महत्या कर ली यह बात उन्हें भी समझ नहीं आ रही। उन्होंने पुलिस से इस मामले की कड़ी जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें