फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर: लग्जरी कार में बरात लेकर आया दूल्हा पहुंचा थाने, लोगों की भीड़ पर बोला-मैं तो 20 लोग लेकर आया था 

Mon, 26 Apr 2021 09:43 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)

सार

जालंधर के रामामंडी के एकता नगर से किशनपुरा ब्रह्मकुंड मंदिर में एक दूल्हा लग्जरी कार में शान से बरात लेकर पहुंचा। जैसे ही वह पंडाल में पहुंचा पुलिस ने उसे घेर लिया। 
 
विज्ञापन
1 of 5
जालंधर में पकड़ा गया दूल्हा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। सरकार ने इन्हें रोकने के लिए शादी समारोहों में लोगों की संख्या कम रखने के आदेश दिए हुए हैं, इसके बावजूद लोग नहीं मान रहे। जालंधर के रामामंडी के एकता नगर से किशनपुरा ब्रह्मकुंड मंदिर में एक दूल्हा लग्जरी कार में शान से बरात लेकर पहुंचा। जैसे ही वह पंडाल में पहुंचा पुलिस ने उसे घेर लिया। कोरोना गाइडलाइन्स का उल्लंघन करने के आरोप में दूल्हे और उसके चाचा को गिरफ्तार कर पुलिस उन्हें थाने ले गई। दूल्हे पर केस दर्ज कर लिया गया। वहीं दूल्हे का कहना है कि वो तो 20 लोगों की बारात लेकर आया था न जाने इतने लोग कहां से आ गए। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया। 
विज्ञापन

2 of 5
जालंधर में पकड़ा गया दूल्हा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
थाना-3 के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि डीसी के आदेश हैं कि शादी में 20 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते लेकिन इस शादी में मेहमानों की संख्या काफी ज्यादा थी। शादी में कई स्टाल लगे थे। पुलिस पहुंची तो अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे लेकिन दूल्हे और उसके चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस गिरफ्त में दूल्हा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस दोनों को थाने ले गई और दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। दूल्हे का कहना है कि वो 20 लोगों की बारात लेकर ही आए थे लेकिन शादी में खाने के दौरान इलाके के लोग आ गए। दूल्हे को थाने लाते ही पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। थाने में बाद में उसको जमानत देकर रिहा कर दिया गया।

4 of 5
पुलिस गिरफ्त में दूल्हा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना में 24 घंटे में अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो मैरिज पैलेसों में दबिश देकर चार लोगों को नामजद किया है। एएसआई रणजीत सिंह ने बताया पुलिस को सूचना मिली थी कि रविवार को डेहलों स्थित सी-1 गार्डन पैलेस में भगवान नगर की गली नंबर 6 में रहने वाले हरजीत सिंह की बेटी का शादी समारोह चल रहा है। इसमें जरूरत से ज्यादा भीड़ जुटी हुई है। इस पर पुलिस ने दबिश दी तो वहां सौ के करीब लोग मौजूद थे। पुलिस ने पैलेस के मैनेजर को बुलाया और उसके साथ-साथ लड़की के पिता को भी नामजद कर लिया। थाना डेहलों की पुलिस ने कैंड नहर पुल स्थित अंब्रोसिया ग्रीन पैलेस में विवाह समारोह में 100 से ज्यादा लोगों की भीड़ जमा करने के आरोप में आलमगीर एनक्लेव निवासी मनजीत सिंह और किला रायपुर के सिक्योरिटी गार्ड बलविंदर सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लुधियाना में शादी में ज्यादा लोग जुटने पर दो मैरिज पैलेस पर दबिश। - फोटो : फाइल फोटो
होटल मालिक और मैनेजर गिरफ्तार
जीटी रोड पर स्थित होटल वीटू में 20 से ज्यादा लोगों को समारोह में शामिल करने पर थाना दरेसी की पुलिस ने होटल मालिक व मैनेजर को गिरफ्तार किया है। एएसआई ओम प्रकाश ने बताया कि उनकी पहचान माधोपुरी निवासी मनमोहन सिंह और हैबोवाल के हरि मल्होत्रा के रूप में हुई है। रविवार को होटल में शादी समारोह का आयोजन था। सूचना मिलने पर जब वहां चेक किया तो वहां लोगों की भीड़ जमा थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें