संवाद न्यूज एजेंसी
मोगा। शनिवार शाम 4 बजे के करीब मोगा के मेन बाजार में एक तेज रफ्तार मारुति कार ने 3/4 बाइक को जबरदस्त टक्कर मारी, सारी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। एक बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मारकर 15/20 फीट घसीटते हुए लेकर एक बाइक रेड़ी को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक सवार मनमोहन सिंह और उनकी पत्नी रमनदीप कौर को इलाज के लिए मोगा सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक कार चालाक शराब पी कर गाड़ी चला रहा था। मौके पर लोगों ने कार चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जख्मी बाइक सवार मनमोहन सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर मोगा आए थे। मोगा के मैन बाजार में अचानक एक तेज रफ्तार मारुति कार पीछे से टक्कर मारकर उसे घसीटते हुए ले गई।
मौके पर लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पुलिस अधिकारी एएसआई लखबीर सिंह ने बताया कि एक मारुति कार ने 3/4 बाइक को टक्कर मारी है। कार चालक शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। मौके से उनको हिरासत में लिया गया है, जो भी बनती कार्रवाई होगी की जाएगी।