फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल रोकने निकले समर्थक फाटकों तक भी नहीं पहुंचे

Wed, 04 Sep 2013 05:37 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। यौन उत्पीड़न के आरोप में आसाराम को गिरफ्तार किए जाने के बाद से उनके समर्थकों में काफी रोष है। मंगलवार को समर्थकों ने रेल रोकने का कार्यक्रम बनाया था, लेकिन पुलिस की सख्ती और मुस्तैदी के आगे उनकी एक नहीं चली। पुलिस ने समर्थकों को स्टेशन पहुंचने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। प्रदर्शन को लेकर पुलिस ने पूरे शहर में फोर्स तैनात कर रखी थी वहीं, रेलवे पुलिस और जीआरपी पुलिस ने फाटकों पर नाकाबंदी कर रखी थी। सैकड़ों की तादाद में आसाराम के समर्थक पहले पटेल चौक स्थित एक धार्मिक स्थल पर एकत्रित हुए।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि आसाराम को राजनीतिक पार्टियों की तरफ से फंसाया जा रहा है। पटेल चौक के पास समर्थकों ने पहले पाठ किया और उसके बाद फाटकों की तरफ बढ़ने लगे। पंजाब पुलिस ने समर्थकों को रेलवे ट्रैक पर पहुंचने से पहले ही गाजी गुल्ला से गिरफ्तार कर लिया। समर्थकों की गिरफ्तारी उस समय हुई जब वह रैली निकालकर ट्रैक की तरफ बढ़ रहे थे।
पुलिस एडीसीपी नरेश डोगरा, एसीपी रविन्दर पाल सिंह संधू, एसीपी दलबीर सिंह, थाना एक के प्रभारी बलबीर सिंह और थाना-8 के प्रभारी केवल किशन ने मौके से करीब तीन दर्जन समर्थकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए समर्थकों में महिलाएं भी शामिल हैं। इस दौरान समर्थकों ने धक्का मुक्की भी की। पुलिस गिरफ्तार किए गए समर्थकों को थाना नई बारादरी ले आई। समर्थकों का आरोप है कि बाबा की बढ़ती संगत देख राजनेता घबराहट में आ चुके हैं। इसलिए उन्हें फंसाया जा रहा है। समर्थकों का कहना था कि बाबा का इस केस से कोई संबंध नहीं है। यह संघर्ष तब तक चलता रहेगा, जब तक बाबा को छोड़ा नहीं जाता है। एडीसीपी नवजोत सिंह माहल का कहना है कि 30 के करीब लोगों को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें