फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप

Sun, 18 Aug 2013 05:37 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। गांव ईब्बन निवासी एक महिला ने अपने सिंगापुर निवासी पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थाना एनआरआई पुलिस ने महिला की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ईब्बन निवासी महिला संदीप कौर पुत्री कुलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका विवाह 16 नवंबर 2007 को परमजीत सिंह पुत्र बावा सिंह निवासी गांव बनवालीपुर हाल निवासी सिंगापुर के साथ हुआ था। विवाह में उसके माता पिता ने अपनी हैसियत के मुताबिक सोने के गहने और घर का कीमती सामान ससुरालियों को दिया था। विवाह के कुछ समय बाद उसकी सास शमिंदर कौर पत्नी बावा सिंह उसे कम दहेज लाने के लिए प्रताड़ित करने लगी। कुछ समय बाद वह अपने पति के साथ सिंगापुर चली गई और 6 वर्ष तक पति के संग रही। इस दौरान उनके यहां एक पुत्री ने जन्म लिया। इसके बावजूद उसके पति और सास उसे मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करते रहे और मायके से 3 लाख रुपये लाने के लिए दबाव डालते रहे। पति के साथ भारत आने पर उसने मायके से 70 हजार रुपये लेकर सास को दिए। वह फिर अपने पति के साथ सिंगापुर चली गई, लेकिन उसके पति व सास का दुर्व्यवहार कम नहीं हुआ। जैसे तैसे वह टिकट के पैसे इकट्ठे कर बीते 6 मई को गांव लौट आई और सारा मामला अपनी माता को बताया। पुलिस ने संदीप कौर के बयानों के आधार पर सास और पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें