फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में मिला नशीला पाउडर और हेरोइन

Sun, 18 Aug 2013 05:37 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। कपूरथला सेंट्रल जेल में दो हवालातियों से नशीला पाउडर और स्वास्थ्य विभाग के एक वार्ड अटेंडेंट से हेरोइन बरामद होने पर थाना कोतवाली पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जेल अधिकारियों ने तलाशी के दौरान हवालाती सुबेग सिंह उर्फ मंगा पुत्र निरवैल सिंह निवासी गांव लाटियावाल से तलाशी के दौरान 12 ग्राम नशीला पाउडर बरामद किया। दूसरे हवालाती कमलजीत सिंह उर्फ काकू पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव बुस्सोवाल से पांच ग्राम नशीला पाउडर पकड़ा। वहीं गुप्त सूचना के आधार पर जेल अधिकारियों और थाना कोतवाली पुलिस ने मोटरसाइकिल पर आ रहे जेल में तैनात स्वास्थ्य विभाग के अटेंडेंट कंवलजीत सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी नरोत्तम विहार से 20 ग्राम हेरोइन बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें