फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया के साथ पंजाबी फिल्म में जैजी बी

Sat, 20 Jul 2013 05:33 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। पॉप गायक जैजी बी ने गायकी में सफलता के बाद अब एक्टर बनने का फैसला किया है। जैजी की पहली पंजाबी फिल्म बेस्ट आफ लक बनकर तैयार हो चुकी है, यह 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

जैजी बी इसमें मिस इंडिया सिमरन कौर मुंडी के साथ नजर आएंगे। वे इस फिल्म में विलेन का रोल अदा कर रहे हैं। फिल्म में जैजी का नाम गोली है, सिमरन इस फिल्म में प्रीत का किरदार निभा रही हैं। जैजी के मुताबिक इस फिल्म में लोगों को रोमांस, एक्शन तथा कामेडी एक साथ देखने को मिलेगी। इस फिल्म की शूटिंग कनाडा के वैंकूवर में हुई है। फिल्म को स्पीड रिकार्ड ने बनाया है। फिल्म बनाने वाली कंपनी के सतविंदर सिंह सोनू तथा दिनेश औलख ने बताया कि इस फिल्म में गिप्पी ग्रेवाल हीरो हैं और सिमरन कौर मुंडी हीरोइन हैं। इस मौके पर मोगा सिंह धालीवाल, सिमरन कौर मुंडी, दिनेश, सोनू तथा सत्तेखोखे वालिया मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें