जालंधर। शहर के चिकचिक हाउस के पास रविवार सुबह एक ट्रक और कार की टक्कर में एक महिला की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भरती कराया गया है। कार में सवार परिवार बस्ती दानशमंदां में जगराता देख आदमपुर वापस जा रहा था। हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक आदमपुर में आइसक्रीम का कारोबार करने वाले विनोद कुमार अपने परिवार के साथ अपने रिश्तेदार के घर पर शनिवार को जगराते में भाग लेने के लिए आए थे। रविवार सुबह 10 बजे जब वह आदमपुर रवाना हुए तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में विनोद कुमार की पत्नी ममता की मौत हो गई, जबकि कर्ण , विनोद कुमार, उनकी बेटी मंजू बाला, दामाद राकेश और मंजू के बच्चे लक्की और केशव गंभीर रूप से घायल हो गए।