फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती को पीएम बनाने के लिए सक्रिय हो जाएं: कश्यप

Mon, 15 Apr 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
फगवाड़ा। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र कश्यप ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे कुमारी मायावती को प्रधानमंत्री बनाने के लिए अभी से सक्रिय हो जाएं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों को साथ लेकर सोशल इंजीनियरिंग के तहत ठोस सामाजिक गठबंधन बनाने के फार्मूले पर पार्टी काम कर रही है।
विज्ञापन

कश्यप रविवार को फगवाड़ा में भारतीय संविधान निर्माता डा.बीआर अंबेडकर की 122वीं जयंती पर आयोजित एक राज्य स्तरीय रैली में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कुछ दलित विरोधी ताकतें बहुजन समाज को दिल्ली पर काबिज होने से रोकने के लिए सक्रिय रहती हैं, पर अगर समाज कुछ बुराइयों का त्याग कर वोट को सही इस्तेमाल करे तो कोई ताकत बहन मायावती को लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने से नही रोक सकता। बसपा महासचिव ने कहा कि आतंकवादी देवेंद्र सिंह भुल्लर की फांसी मामले में कानून को अपना काम करना चाहिए। भुल्लर के मामले में कानून ने जो किया वो ठीक है।
बसपा महासचिव ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस नीत यूपीए सरकार कभी भी गिर सकती है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनावों में मायावती एकछत्र नेता के रूप में उभरेंगी और देश की राजनीति पर छा जाएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर बसपा प्रदेशाध्यक्ष प्रकाश जंडाली व महासचिव जरनैल नंगल ने कहा कि देश में बसपा का राज लाने के लिए सक्रिय होकर वोट डालना ही डा भीम राव अंबेडकर को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। डाक्टर साहिब की शिक्षाओं पर चल कर हम सर्व समाज की स्थापना कर सकते हैं। इस मौैके पर राममूर्ति खेड़ा, चरणदास जस्सल, हरभजन खलवाड़ा, रमेश कौल, काला प्रभाकर, तेजपाल बसरा आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें