फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी पार्षद का बेटा गिरफ्तार

Fri, 12 Apr 2013 05:30 AM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। कांग्रेसी पार्षद गुरविंदर कौर मिंटू के बेटे नवनीत सिंह उर्फ अंब को दिल्ली में एयरपोर्ट अथॉरिटी की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अंब ऑस्ट्रेलिया जाने की तैयारी में था। अंब को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

नवनीत सिंह अंब पर 2010 में मारपीट का एक केस दर्ज हुआ था। अंब इसके बाद ऑस्ट्रेलिया चला गया। स्थानीय अदालत ने मारपीट के केस में उसको भगौड़ा करार दे दिया था। करीब 15 दिन पहले अंब भारत वापस लौटा था। बुधवार को वह वापस ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा, जहां उसको गिरफ्तार कर लिया गया। एसीपी वेस्ट रविंदरपाल संधू का कहना है कि अंब केस में वांछित था, जिस कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी को सूचना भेजी गई थी। अंब को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया। अंब के पिता कुलदीप मिंटू युवा कांग्रेस के जिला प्रधान रह चुके हैं और कांग्रेस के पार्षद भी रह चुके हैं। इस बार मिंटू की पत्नी गुरविंदर कौर ने चुनाव लड़े थे, जिसमें वह जीत गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें