जालंधर। डीएवी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (डेविएट) में शुक्रवार को यूनिट नेक्सिस प्राइवेट लिमिटेड ने प्लेसमेंट ड्राईव का आयोजन किया। इसमें डेविएट के कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रोनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग और एमसीए के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। कंपनी के पदाधिकारियों ने पहले विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा लेकर उनका चयन किया। इसके बाद एक विषय देकर उस पर ग्रुप डिस्कशन करवाई गई। इसके बाद 17 विद्यार्थियों को कंपनी ने अपने साथ काम करने के लिए चयनित किया।
इनमें धीरज, रीया, साहिल सचदेवा, सतपाल सिंह, ईशा, कशिश शर्मा, मनीश अरोड़ा, राबिया, समीर, सुमित गर्ग, विनीत, अमनदीप, नायक छाबड़ा, पारस, प्रदीप खोसला, रुचिका तुली और सूरज वर्मा शामिल है। डेविएट के रिजनल डायरेक्टर सीएल कोछड़ ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी है। इस अवसर डेविएट के प्रिंसिपल प्रो. एएल सांगल और ट्र्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सैल के हैड डा. अनिल सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।