फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायर विभाग के कर्मचारियों की छुट्टी रद

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। दीपावली को लेकर फायर विभाग ने कमर कस ली है। सभी मुलाजिमों की छुट्टी रद कर वापस बुला लिया गया है। वहीं स्थानीय पुलिस के तमाम अधिकारियों को चौकस कर शहर में उतार दिया गया है। दीपावली को लेकर कहीं आग लगने की स्थिति पर सेहत विभाग भी पूरी तरह से तैयार है, आपातकालीन चिकित्सा कक्ष में अतिरिक्त स्टाफ व चिकित्सक तैनात किए गए हैं। वहीं सिविल अस्पताल के सारे स्टाफ को तैयार करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

शहर में दमकल विभाग के पास 52 मुलाजिम हैं, जिनको अगले 24 घंटे ड्यूटी पर बुला लिया गया है। जिनका वीकली ऑफ था, उनकी छुट्टी भी रद कर दी गई है। दमकल विभाग ने निगम अधिकारियों के साथ तालमेल बनाकर मंगलवार को सारे ट्यूबवेल को चलाने का आग्रह किया है ताकि पानी की कमी न रहे। दमकल विभाग की सारी गाड़ियों को फील्ड में मूव करवा दिया गया है। सब अफसर फायर राजिंदर शर्मा के मुताबिक नूरमहल में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान का प्रोग्राम भी है, वहां पर भी अतिरिक्त वाहन व कर्मचारी तैनात किए गए हैं। वहीं पुलिस कमिश्नर गौरव यादव ने सारे अधिकारियों को चौराहों पर तैनात कर चौकसी बरतने के आदेश दिए हैं। वाहनों की तलाशी से लेकर संदिग्ध लोगों पर सख्ती से निगाह रखी जा रही है। पुलिस की पीसीआर टीमों को अलर्ट कर फील्ड में मूव कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें