फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखबीर-हरसिमरत जालंधर में, जाम में फंसे लोग

Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
Jalandhar
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। डिप्टी सीएम सुखबीर बादल अपने परिवार के साथ निजी दौरे पर सोमवार को जालंधर दौरे पर पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी बठिंडा से सांसद हरसिमरत कौर बादल और राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया भी थे। लाल बत्ती वाले वाहनों के लंबे चौड़े काफिले के कारण शहर में जबरदस्त जाम लगा रहा। मंगलवार को दीपावली के कारण शहर में काफी भीड़ थी और लोग खरीदारी करने के लिए बाजारों में निकले हुए थे, जिनके वाहन जाम में फंसे रहे। कभी एक सड़क को बंद किया गया तो कभी दूसरी।
विज्ञापन

सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर के साथ हेलीकॉप्टर से आए लेकिन राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया उनका स्वागत करने के लिए एक घंटा पहले ही पहुंच चुके थे। मजीठिया काफी समय तक पीएपी पर बैठकर सुखबीर व हरसिमरत का इंतजार करते रहे। बाद में सभी पारिवारिक सदस्य कारों के लंबे-चौड़े काफिले के साथ शहर में आए। यहां पर उनका कार्यक्रम बिलकुल निजी था और वह दीपावली की बधाई देने के लिए खास लोगों के पास आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें